{"_id":"5bd5fecbbdec2269974136c7","slug":"141540751051-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरदोई/शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला सिकंदरपुर से पिछले चार दिन से लापता युवक का शव गांव में ही एक खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था और गन्ने की कुछ फसल भी जली हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला सिकंदरपुर निवासी सुनील (35) पुत्र रामभजन चार दिन पहले घर से मवेशियों के लिए चारा लेने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को रामभजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार देर रात लोनी निवासी मुनान के नगला सिकंदरपुर में गन्ने के खेत की तरफ से कुछ लोग निकले तो हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी होने की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। वहीं कुछ दूरी पर सुनील का शव पड़ा हुआ था और आसपास का गन्ना जला हुआ था। ग्रामीणों ने सुनील के परिजनों को जानकारी दी।
पुलिस ने भी घटना के बारे में पूछतांछ की। कोतवाली का प्रभार संभाल रहे वीरपाल ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला टूटे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत होने का है लेकिन अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी जमुना के अलावा दो पुत्र रोनिश और मोनिश के अलावा एक पुत्री गुड़िया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई अमित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
- शव के पास ही टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार
अमर उजाला ब्यूरो