{"_id":"5b59fcc64f1c1bf6548b5278","slug":"141532624070-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की ससुराल आए अधेड़ ने बालक से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की ससुराल आए अधेड़ ने बालक से किया कुकर्म
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चरा रहे बालक को पुत्री की ससुराल आए अधेड़ ने दबोच लिया।
उसने पास के खेत में ले जाकर बालक से कुकर्म किया। बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मझिला थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बालक को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
मझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालक बुधवार को गांव के बाहर बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान बेटी की ससुराल आए पंजाब (48) निवासी मझिया रक्खा कोतवाली मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी बालक के पास पहुंच गया। वह उसे बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले गया। यहां उससे कुकर्म किया। बालक की हालत बिगड़ने पर छोड़कर भाग गया। बालक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दी। प्राथमिक स्तर पर शिकायत सही मिलने पर थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बेटी की ससुराल आए अधेड़ ने बालक से किया कुकर्म
- बकरी चराने गया था 11 वर्षीय बालक
- मझिला थाना क्षेत्र की घटना, रिपोर्ट दर्ज