फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चोरों की पुलिस को चुनौती, दो दुकानों में की वारदात

चोरों की पुलिस को चुनौती, दो दुकानों में की वारदात

Thu, 03 Aug 2017 06:02 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
चोरों की पुलिस को चुनौती, दो दुकानों में की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप समेत दो दुकानों से नगदी, मोबाइल समेत लगभग 70 हजार रुपये का सामान पार कर ले गए। दोनों घटनाओं की पुलिस को तहरीर दी गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के महात्मा गांधी मार्ग पर बड़ा चौराहे पास वैटगंज निवासी शादाब की यूनिटी गैस सर्विस के नाम से दुकान है। उनकी दुकान में गैस चूल्हों, सिलेंडर पेट्रोमैक्स आदि की मरम्मत और बिक्री का कार्य होता है। बुधवार रात वह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। रात में किसी समय चोरों ने उनकी दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे का नीचे का हिस्सा तोड़ दिया और गोलक में रखे 22 हजार रुपये और उसी में रखी सोने की एक चूड़ी भी चुरा ली। गुरुवार सुबह आस-पास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी शादाब को दी। शादाब के साथ ही व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह गौर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में एसपी विपिन कुमार मिश्र को बताया तो सीओ सिटी ममता कुरील पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने शादाब से पूछताछ की। शादाब ने बताया कि उसके भाई समीर भी दुकान पर बैठते हैं। समीर की पत्नी शाबिया की सोने की चूड़ी टूट गई थी। इसलिए उसे भी सही कराने के बाद दुकान की गोलक में रख लिया था। घटना की तहरीर शादाब ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइंस पूर्वी निवासी गोपाल मिश्रा की जिंदपीर चौराहे के पास हेमगढ़ कोठी में मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान का दरवाजा नीचे से उचका कर तोड़ दिया। दुकान से 50 हजार रुपये कीमत के 10 मोबाइल फोन और मोबाइल फोन की 8 बैट्री चोरी चली गईं। मौके पर 3 चाकू टूटे पड़े मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने मोबाइल शॉप में गोलक का ताला काटने की कोशिश की। जिस कारण चाकू भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से 10 कदम पर तैनात रहती है पुलिस
बड़ा चौराहा के पास हुई चोरी की घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी। बड़े चौराहे पर रात भर पुलिस के दो सिपाही गश्त पर रहते हैं। यहां से घटनास्थल बामुश्किल 10 कदम पर है। इसी तरह जिंदपीर चौराहे पर भी पुलिस की गश्त रहती है, लेकिन यहां भी कुछ कदमों की दूरी पर ही चोरी की घटना हो गई।


- दो दुकानों से हजारों का सामान चोरी
- बड़ा चौराहा पर यूनिटी गैस सर्विस और जिंदपीर चौराहा पर मोबाइल शॉप में हुई वारदात



फोटो- 3 बड़ा चौराहा पर दुकान का तोड़ा गया दरवाजा दिखाता शादाब।
फोटो- 4 चोरी के बाद घटना स्थल पर पूछताछ करतीं सीओ सिटी ममता कुरील।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed