{"_id":"59d52b564f1c1baf538b5d5b","slug":"121507142486-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट के दर्द से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट के दर्द से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट दर्द से पीड़ित युवती ने फांसी लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
टड़ियावां (हरदोई)।
पेट दर्द से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में कमरे के अंदर दुपट्टे से उसका शव लटकता मिला। सीओ और एसओ ने घटनास्थल की पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रई निवासी राकेश गुप्ता उर्फ लीला की बेटी रूबी (18) क ई दिन से पेट दर्द से पीड़ित थी। इससे वह काफी परेशान रहती थी। राकेश ने बताया कि बुधवार सुबह वह काम से टड़ियावां कस्बा गया था। घर पर रूबी के अलावा ललित व छोटी बेटी प्राची रहती है। बुधवार सुबह ललित व प्राची स्कू ल चले गए थे। छुट्टी होने पर ललित व प्राची घर आए तो कमरे में दुपट्टे से फांसी पर रूबी का शव लटकता मिला। दोनों के चीख पुकार मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने उसे फोन कर घटना की सूचना दी थी। बताया कि कुछ साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। उसके तीन बेटे हैं। इसमें दो बड़े बेटे रवी व रजनीश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। सूचना पर सीओ ममता कुरील व एसओ गोपाल नारायण सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। पड़ोसी जगदीश क ी बेटी शिल्पी ने बताया कि रूबी उससे बात करने के बाद तबियत खराब होने की बात कहकर चली गई थी। एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला शव