फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

ससुराल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश
ससुराल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता
विज्ञापन


हरदोई। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र में रविवार को विवाहिता का शव कमरे में साड़ी से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के कचनारी निवासी श्रीचंद्र ने बेटी राजरानी (23) की शादी करीब तीन साल पहले मवैया निवासी सत्यपाल पुत्र स्व. राजाराम के साथ की थी। श्रीचंद्र ने बताया कि शादी के दौरान तय सभी शर्तों को उसने पूरा किया था। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में चेन व रुपयों की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की बात कहते हुए उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से ससुरालीजन राजरानी को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे थे। इस संबंध में बेटी ने कई बार फोन पर उससे शिकायत की थी। इस पर हर बार बेटी को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। श्रीचंद्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे मवैया से उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। उसने बताया था कि राजरानी की मौत हो गई है। उसने कारण नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर श्रीचंद्र गांव के कुछ लोगों के साथ करीब 11 बजे मवैया पहुंचा। राजरानी का शव कमरे में साडी के फंदे से लटकता मिला। घर में पति सत्यप्रकाश, जेठ खुशीराम व सास मिले। उन्होंने पेट दर्द से पीड़ित होने के कारण आत्महत्या करने की बात कही। शाम करीब चार बजे श्रीचंद्र की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में चेन व रुपयों की मांग पूरी न होने पर बेटी को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सत्यप्रकाश, जेठ खुशीराम व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के मवैया की निवासी थी
- मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
- पति, जेठ व और सास के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed