{"_id":"5cbb65f6bdec2213fb2ce19d","slug":"11555785206-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर दुकान से मेवा समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकब लगाकर दुकान से मेवा समेत अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। शुक्रवार रात कस्बा चौराहा स्थित किराना की दुकान में चोरों ने नकब लगा दी। दुकान के अंदर रखी मेवा समेत लाखों का सामान चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला चौराहा गायत्री मंदिर रोड निवासी आलोक शरण पुत्र रामशरण की कस्बे में चौराहे पर किराना स्टोर है। शुक्रवार देर रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में नकब काट दी। शनिवार सुबह आलोक दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। आलोक ने बताया कि चोर दुकान में रखा दो गत्ता काजू, एक गत्ता बादाम, एक गत्ता अखरोट, एक गत्ता पिस्ता, एक गत्ता मुनक्का, दो बोरे में रखे बीड़ी के बंडल और ब्लेड के एक गत्ता समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का माल चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि दुकान से चंद कदम दूर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। इसके बाद भी चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।