फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पांच थाना क्षेत्रों में अलग-अलग वाहनों से 10 लाख 26 हजार रुपये बरामद

पांच थाना क्षेत्रों में अलग-अलग वाहनों से 10 लाख 26 हजार रुपये बरामद

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पांच थाना क्षेत्रों में अलग-अलग वाहनों से 10 लाख 26 हजार रुपये बरामद
हरदोई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पांच थाना क्षेत्रों में अलग-अलग वाहनों से 10 लाख 26 हजार रुपये बरामद हुए। कई जगह चालक रुपयों का ब्योरा नहीं दे सके। उनके रुपयों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर वाहनों की जांच अभियान के दौरान रामआसरे पुत्र रामविलास निवासी कुदरा थाना सांडी और मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बावन कोतवाली लोनार की तलाशी के दौरान 3,30000 रुपये बरामद किए गए। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि नगदी के बारे में संबंधित लोग जवाब नहीं दे पाए। इस पर फ्लाइंग स्क्वॉड को बुलाकर रुपये सील कर दिए गए। उधर दूसरी ओर संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ सीमा पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान एक वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया। वायरलेस के जरिये सूचना पर सीओ नागेश मिश्रा ने वाहन को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान 1,10000 रुपये मिले। वाहन सवार ने अपना नाम राशिद पुत्र अरमान निवासी नवगांव जनपद अमरोहा बताया। राशिद रुपयों का ब्योरा नहीं दे पाया। वाहन को जावेद चला रहा था। राशिद ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता है और लखनऊ से घर अमरोहा जा रहा था। सीओ ने बताया कि रुपये सील कर दिए गए हैं। सुरसा थाना क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान संतोष पुत्र छोटेलाल निवासी सरावरखेड़ा थाना माखी जनपद उन्नाव के वाहन से 58,000 रुपये मिले। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि रुपये के बारे में कोई सही जानकारी न मिलने पर फ्लाइंग स्क्वॉड को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं सीओ संडीला नागेश मिश्रा और अतरौली के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने अतरौली माल रोड पर वाहनों की जांच की। इसी दौरान ग्राम नरियाखेड़ा के निकट कार से 1,88000 रुपये मिले। प्रभारी निरीक्षक की मानें तो उन्नाव जनपद के औरास कस्बा निवासी सुरेश शर्मा पुत्र जीत बहादुर ने लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाने वाले संजय पुत्र ओमप्रकाश को सरिया बेचा था। इसी के बदले में मिले रुपये लेकर सुरेश घर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉड को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed