फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नरकीय जीवन जीने को विवश काशीराम कालोनी के बाशिंदे

नरकीय जीवन जीने को विवश काशीराम कालोनी के बाशिंदे

Sat, 09 Feb 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
नरकीय जीवन जीने को विवश काशीराम कालोनी के बाशिंदे
कांशीराम कालोनी के बाशिंदे समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां सड़कें ठीक नहीं हैं, सफाई न होने से नालियां बजाबजा रही हैं। पानी की टंकी की सफाई न होने से लोग प्रदूषित पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन


कालोनी के लोगों की मानें तो यही हाल रहा तो वे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शुक्रवार को सवर्ण चेतना सभा के बैनरतले कालोनी के लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी को देकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में सवर्ण चेतना सभा के जिलाध्यक्ष योगेश सिंह ने कहा कि लखनऊ रोड स्थित कांशीराम कालोनी में हजारों परिवार निवास करते हैं। पूर्व की सरकार ने गरीब मजलूमों के लिए घर देने का काम किया था, लेकिन आज कांशीराम कालोनी की स्थिति अति दयनीय हो गई है। गंदगी का वह आलम है कि आए दिन बच्चों की जान तक बीमारियों से जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो तब हो गई कि न तो ग्राम सभा द्वारा न ही नगर पालिका पालिका द्वारा यहां पर सफाई कार्य कराया जा रहा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नालियों व सड़कों की साफ सफाई कराते हुए पानी की टंकियों की सफाई कराने की मांग की।

इस मौके पर दिलीप कुमार, रामजी अवस्थी, राजकुमार त्रिपाठी, अमित अग्निहोत्री, आरिफ खान, शिव गुप्ता व अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

समस्याओं से जूझ रहे हैं कांशीराम कालोनी के बाशिंदे
सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed