{"_id":"5c475a67bdec22738a473a9f","slug":"11548180071-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कार सवारों पर दुष्कर्म कर लूट का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने कार सवारों पर दुष्कर्म कर लूट का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम महिला सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को होश में आने पर महिला ने कार सवार युवकों पर दुष्कर्म के बाद नगदी लूटने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सोमवार को दवा लेने शहर आई थी। देर शाम दवा लेने के बाद वह शाहाबाद कस्बा स्थित मायके जाने के लिए पिहानी चुंगी पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक कार आकर रुकी। जिसमें उसके पड़ोस गांव का एक युवक था। युवक के कहने पर वह कार में बैठ गई। कार में चालक समेत तीन लोग बैठे थे। महिला का आरोप है कि पहचान के युवक ने शहर के बाहर कार रुकवा ली। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और पांच हजार की नगदी छीन ली। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुर्रिया गांव से पहले उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए थे।
कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। महिला के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।