{"_id":"5b80488b42c792466578bd7a","slug":"11535133835-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया कार्यालय की कुंडी काट चोरों ने सामान समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलेरिया कार्यालय की कुंडी काट चोरों ने सामान समेटा
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जिला अस्पताल में चोरों की चहलकदमी कम नहीं हो रही है। गुरुवार रात चोरों ने मलेरिया कार्यालय को निशाना बनाया। मेन गेट की कुंडी काट चोरों ने सारा सामान समेट लिया। सुबह कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के पीछे दूसरी मंजिल पर मलेरिया विभाग का कार्यालय है। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी बैठते हैं। गुरुवार रात जीने के रास्ते चोरों ने कार्यालय में धावा बोल दिया। मेन गेट की कुंडी काटकर चोर अंदर पहुंचे। चोरों ने एक फ्रीज, कंप्यूटर, स्प्रे मशीन, बाल्टियां, टूल्स के अलावा 12 छाते चोरी कर लिए। सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो गेट खुला मिला।
कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल दीपक सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
मलेरिया कार्यालय की कुंडी काट चोरों ने सामान समेटा
- जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के पीछे है कार्यालय
- कर्मचारियों ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस