फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
शमसाबाद (फर्रुखाबाद) थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई ने हत्या का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। माहौल बिगड़ने की आशंका में मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि सुबह लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी कल्यान सिंह ने अपनी बहन पिंकी (22) की शादी छह माह पहले शमसाबाद थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी गोपाल से की थी। गोपाल फर्रुखाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन


शनिवार को पिंकी को बुखार आ गया। इस पर उसने शाम को किसी मेडिकल स्टोर से दवा मंगा कर खा ली। इसके बाद देर रात में उसकी तबियत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने ही रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिंकी के भाई कल्यान ने हत्या का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर माहौल न बिगड़े इसके लिए रात में वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि रविवार सुबह रिश्तेदारों आदि के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। गोपाल के परिजनों का कहना था कि दवा रिएक्शन होने से पिंकी की मौत हुई है।


परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।


संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

भाई ने किया जमकर हंगामा, छह माह पूर्व हुई था शादी
समझौता होने पर कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed