{"_id":"5c0817b2bdec22417b50cdd4","slug":"111544034226-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव में बने ट्रामा सेंटर के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक घटनास्थल के निकट खड़े दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की जानकारी पर नयागांव के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार ईयरफोन लगाए था।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी विनय सिंह उर्फ शैलेंद्र (34) पुत्र शत्रोहन सिंह बुधवार दोपहर ताऊ के पुत्र शिवम के तिलक और शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकला था। शिवम का तिलक नौ दिसंबर और शादी 15 दिसंबर को है। हरदोई लखनऊ मार्ग पर नयागांव स्थित घर से बाइक से निकलकर कुछ ही दूरी पर बने ट्रामा सेंटर के पास पान की दुकान पर विनय रुक गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद विनय ने बाइक गांव की तरफ जाने के लिए मोड़ दी।
इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे कोयला भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनय सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक पहले से खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। घटना की जानकारी पर नयागांव के ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर लग गई। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिपाठी, सीओ सिटी विजय राना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। ग्रामीणों की भीड़ से हरदोई-लखनऊ मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस लगभग एक घंटे में यातायात सुचारु करा पाई।
विज्ञापन
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था विनय
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक विनय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सूचना पर छोटे भाई विकास और निगम मौके पर पहुंच गए। मां रामकली बिलख रही थीं।
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हुआ हादसा, ग्रामीणों की भीड़ के चलते एक घंटे बाधित रहा यातायात