{"_id":"5bf845c3bdec22418454f6bc","slug":"111542997443-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली वृद्धा को बंधक बनाकर दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली वृद्धा को बंधक बनाकर दो लाख के जेवर चोरी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसिया में गुरुवार रात घर में अकेली वृद्धा को बांधकर चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। शुक्रवार को परिजनों के आने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
ग्राम कुसिया निवासी अनिल कुमार पुत्र गंगाचरन परिवार के साथ गुरुवार शाम गंगा स्नान के लिए बेरियाघाट गए थे। घर में उनकी मां गंगादेई (70) अकेली थीं। आधी रात को घर में घुसे चोरों ने गंगादेई के हाथ बांध दिए और अलमारी की चाबी छीन ली। लॉकर खोलकर इसमें रखे लगभग दो लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गए। शुक्रवार दोपहर अनिल घर पहुंचे, तो घटना का पता चला। अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना की तहरीर मल्लावां कोतवाली में दी है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बेरिया घाट पर हैं। घटना के बारे में जानकारी नहीं है।