{"_id":"5bd49c52bdec2269774f05ec","slug":"111540660306-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ फूंक कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ फूंक कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। झाड़ फूंक कराने गई बीमार महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह कई दिन से बीमार चल रही थी। इलाज कराने के बाद भी फायदा न होने पर शुक्रवार दोपहर वह गांव के ही युवक के साथ शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी तांत्रिक यूनुस रिजवी के घर झाड़ फूंक कराने गई थी। तांत्रिक ने युवक को किसी काम से बाजार भेज दिया। इसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे भगा दिया। इस बीच गांव का युवक भी वापस आ गया। उसने युवक को पूरी बात बताई। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।