{"_id":"5b901895867a557e8327b531","slug":"111536170133-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी वीकेशबाबू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी वीकेशबाबू की हत्या
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनौर के निकट बदायूं निवासी युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी। हत्यारोपी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
18 अगस्त को पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौर के निकट एक युवक का शव पड़ा मिला था। पास ही बाइक भी बरामद हुई थी। घटना के तीसरे दिन शव की शिनाख्त वीकेशबाबू उर्फ रिंकू मिश्रा पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा निवासी कुंवरगांव थाना उसहैत जनपद बदायूं के रूप में हुई थी। 27 अगस्त को सतीश चंद्र मिश्रा ने पचदेवरा निवासी ब्रजनंदन उर्फ गप्पू, ब्रजगोपाल, घनश्याम उर्फ कारे, श्यामकुमार उर्फ लल्लू पुत्रगण करुणाशंकर निवासी लखनौर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बुधवार को घनश्याम, श्यामाकुमार पुत्रगण करुणा शंकर और कमलेश पुत्र रामविलास निवासी ग्राम पश्चिमी अंटा थाना पचदेवरा को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। घनश्याम ने बताया कि वीकेशबाबू उसके भाई ब्रजनंदन की पत्नी का सगा भाई था। इसके अलावा सगे मामा का पुत्र भी था। घनश्याम ने बताया कि वीकेश ने उनकी बहन सीमा को प्रेम प्रसंग में फंसा लिया था और आपत्तिजनक फोटो बनवा लिए थे। इसकी जानकारी होने पर वीकेश बाबू को घर आने जाने पर पाबंद कर दिया गया था। इसके बाद वीकेश उन सभी को फोन पर गाली गलौज करता था। इसके कारण वीकेश की हत्या करने का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
18 अगस्त को कमलेश के माध्यम से वीकेश बाबू को गांव बुलाया गया। उसी रात कोर्रिया कला और बराकांठ जाने वाले मार्ग पर वीकेश को उन लोगों ने रोका। उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान वीकेश गिर गया और उसकी गर्दन ब्लेड वाले तार में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वीकेश के जेब से मोबाइल निकालकर इसके कई टुकड़े कर फेंक दिए थे। पुलिस ने पूरे प्रकरण में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को जेल भेज दिया है। उनके पास से एक बाइक और रक्त लगे कपड़े भी बरामद हुए हैं।
प्रेम प्रसंग में की थी युवक की हत्या
- 18 अगस्त को पचदेवरा थाना क्षेत्र में मिला था शव
- दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गिरफ्तार