{"_id":"59553dad4f1c1bc7348b46fc","slug":"111498758573-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, तीन घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के शाहपुर वासुदेव में बुधवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चले और कई राउंड हवाई फायरिंग हुई। मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि अभी उन्हें किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर वासुदेव गांव निवासी अमन गुप्ता क ी गांव के ही सुरेंद्र से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आए दिन दोनों पक्ष के लोगों में विवाद होता रहता है। 27 जून को भी दोनों पक्ष के लोगाें में विवाद व मारपीट हुई थी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान किया था। बुधवार रात को भी दोनों पक्ष के लोगाें के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगाें ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे चटकाए और हवाई फ ायरिंग की। मारपीट में एक पक्ष की तरफ से अमन (40) और दूसरे पक्ष से सुरेंद्र (38) और मानसिंह (30) घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ जटा शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, फायरिंग, तीन घायल
- माधौगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई मारपीट की घटना
- पहले हुआ था विवाद, पुलिस ने शांति भंग में की थी कार्रवाई