{"_id":"5c5dc3d5bdec224e4507ed39","slug":"101549648853-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में बस चालक ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में बस चालक ने खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लोधौरा में एक युवक ने शराब के नशे में खुद को आग लगा ली। आग लगने पर युवक छटपटा कर घर से बाहर भागा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गए।
वहां उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई।
गांव लोधौंरा निवासी अभिमन्यु बाजपेई थाने में होमगार्ड हैं।
उनका पुत्र राम प्रकाश उर्फ गुड्डू (25) लखनऊ में बस चलाता था। समय मिलने पर अक्सर वह अपने गांव आ जाता था। गुरुवार को दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे वह लखनऊ से गांव स्थित घर आया था।
परिजनों की मानें तो गांव में उसने एक व्यक्ति के घर जाकर शराब पी और फिर वापस अपने घर पहुंच गया। नशे में ही उसने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
आग लगने पर गुड्डू घर के बाहर भागा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। इस दौरान गुड्डू गंभीर रूप से झुलस गया। लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि घटना के समय युवक की मां आशा अपने मायके गई हुई थी, पिता भी घर पर नहीं थे। पिता अभिमन्यु ने बताया कि इससे पहले भी एक बार गुड्डू शराब के नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।
वह अविवाहित था। उधर दूसरी ओर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लोधौरा में हुई घटना-