{"_id":"5c475a6cbdec22737d20bd2d","slug":"101548180076-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल। हरदोई-सकतपुर मार्ग पर खालेपुरवा के निकट स्कूटी से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्कूटी सवार उसके पुत्र और पड़ोसी को भी हल्की चोटें आईं हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी शकुंतला सिंह (46) पत्नी विजय कुमार सिंह के पड़ोसी मिथिला नरेश के पुत्र पवन सिंह का तिलक बीस जनवरी को हरदोई में था। शकुंतला परिजनों के साथ तिलक में शामिल होने गईं थीं। शकुंतला सिंह और उसका पुत्र विशाल (17) हरदोई में ही रुक गए थे। मंगलवार शाम शकुंतला पुत्र विशाल और पड़ोसी मिथिला नरेश के साथ स्कूटी से वापस गांव जा रही थीं।
हरदोई सकतपुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेपुरवा के निकट सामने से ट्रैक्टर आने पर मिथिला नरेश ने स्कूटी साइड में की। इसी दौरान स्कूटी फिसल गई और तीनों गिर गए। इसी बीच पीछे से आए ट्रैक्टर ने शकुंतला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विशाल और मिथिला नरेश को हल्की चोटें आईं हैं।