{"_id":"5bfc313cbdec22419975aaab","slug":"101543254332-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला चौधरी हाता निवासी 10 हजार रुपये के इनामी नौशाद को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन कारें भी बरामद की गईं हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि हाल ही में एसपी ने नगर के मोहल्ला चौधरी हाता निवासी शातिर नौशाद पर दस हजार रुपये इनाम घोषित किया था। रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली की नौशाद इमलियाबाग से अतरौली रोड जाने वाले तिराहे के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर तिराहे से कुछ दूरी पर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर नगर से चोरी की मारुति जेन, एक बोलेरो व वैगनआर कार भी बरामद की गई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कछौना व सहारनपुर जनपद के कुतुबगेट थाने में कई मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।