{"_id":"5bd5feb6bdec2269407ef68c","slug":"101540751030-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिस्त्री ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली मिस्त्री ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर जान दी
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में शनिवार रात बिजली मिस्त्री ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बड़ी बेटी ने शव लटकते देखा तो चीख पड़ी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुनील (40) पुत्र मनोहरलाल बिजली मिस्त्री था। शनिवार रात 10 बजे के आसपास उसे बड़ी पुत्री अंकिता ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर अंकिता उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंची तो सुनील का शव फांसी पर लटका देख चीख पड़ी। पत्नी की साड़ी से उसने फांसी लगा ली थी। शोर मचाने पर अंकिता के छोटे बहन-भाई अनामिका, मोहित और प्रिंस के अलावा बाबा मनोहरलाल भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
सुनील चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके भाई उमेश ने बताया कि चार दिन पहले सुनील का पत्नी गायत्री से विवाद हो गया था। इस पर नाराज होकर गायत्री अपनी बहन के घर बिलग्राम चली गई थी। उमेश ने बताया कि इसी विवाद के चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
-शहर के मोहल्ला सुभाषनगर की घटना
-पत्नी की साड़ी को बनाया मौत का फंदा
अमर उजाला ब्यूरो