फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति - ससुर पर रिपोर्ट

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति - ससुर पर रिपोर्ट

Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति - ससुर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बावन(हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महरेपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगहर निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पुत्री रिंकी (22) का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरेपुर निवासी देवेश पाल पुत्र नरेश पाल के साथ लगभग 13 माह पूर्व किया था। देवेश और नरेश दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुपये देने में असमर्थता जताने पर देवेश और नरेश आए दिन रिंकी को पीटते थे। बुधवार रात रिंकी की हत्या करने की सूचना दी गई। वह महरेपुर पहुंचे तो रिंकी का शव घर के अंदर तखत पर पड़ा मिला। घर में कोई भी नहीं था। देर रात पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।




पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पीआर शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मृतका के पति और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति - ससुर पर रिपोर्ट
- लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरेपुर की घटना
- विवाहिता का शव घर पर छोड़ फरार हुए ससुरालीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed