फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 thousand sacks of government grain caught in rice mill raid

राइस मिल में छापा मार 10 हजार बोरी सरकारी अनाज पकड़ा

Fri, 16 Feb 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
10 thousand sacks of government grain caught in rice mill raid
राइस मिल में एकत्र चावल देखते डीएसओ सुनील कुमार व तहसीलदार राम आसरे। अमर उजाला। - फोटो : amar ujala
देहात कोतवाली के लखनऊ रोड स्थित पशुपतिनाथ एग्रो फूड प्रोडक्ट्स और पशुपतिनाथ एग्रो इंडिया प्राइवेट लि. में गुरुवार देर रात अफसरों ने छापेमारी की और करीब 10 हजार बोरी राशन का गेहूं-चावल बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार शाम तक कार्रवाई चली। दौरान इन ट्रकों को कोतवाली भेजा गया। डीएम ने बताया कि शासन के अधिकारी भी जांच करने पहुंच गए हैं। शनिवार को ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


नया गांव के पास चलने वाली राइस मिल शैलेंद्र गुप्ता की बताई गई है। मिल में उनके पुत्र राजीव और प्रदीप भी पार्टनर हैं। डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर तहसीलदार सदर रामआसरे और देहात कोतवाल आनंद त्रिपाठी राजस्व कर्मियों के साथ रात साढ़े दस बजे मिल पर पहुंचे तो अफरातफरी मच गई। अंदर के लोग मिल के मुख्यद्वार पर ताला डालकर भाग निकले। तहसीलदार ने मुख्य गेट का ताला तुड़वाया। इसी बीच एसडीएम सदर राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी, आवश्यक खाद्य वस्तु निगम के प्रबंधक शत्रुघ्न सिंह, सीओ सिटी विजय राणा भी पहुंच गए।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि मिल परिसर में 12 गोदाम बने थे, जिनमें राशन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए एफसीआई से उठाया गया चावल और गेहूं भरा हुआ था। नौ ट्रकों में राशन की बोरियां लदी हुई थीं। जांच के बाद राशन की बोरियाें से भरे कुछ ट्रकों को कोतवाली भेजा गया और परिसर को सील कर पुलिस तैनात कर दी गई। सुबह फिर अधिकारियों की टीम मिल में पहुंची और बरामद अनाज की बोरियों की गिनती कराई। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि शनिवार को स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लखनऊ से रीजनल फूड कंट्रोलर (आरएफसी) चंद्रभूषण भी जांच के लिए आ गए हैं। एसडीएम सदर राकेश कुमार ने बताया कि लगभग 10 हजार बोरी खाद्यान्न बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed