{"_id":"622cda83061f07006014ba93","slug":"crime-news-hardoi-news-knp6853061187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटा ई-रिक्शा दो घंटे में बरामद,आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटा ई-रिक्शा दो घंटे में बरामद,आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना पुलिस ने ई-रिक्शा लूटकर भाग रहे बदमाशों को दो घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया ई-रिक्शा व नकदी भी पुलिस ने बरामद कर ली। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम शहर के जिंदपीर चौराहा से आनंद का ई
-रिक्शा दो युवकों ने बुक कराया। दोनो युवक ई-रिक्शा से टड़ियावां के परसनी गांव मं सीमेंट लेकर आए थे। युवकों ने गांव पास आनंद को धमका कर उसका ई-रिक्शा और 1000 रुपये लूट लिए थे।
आनंद के लूट की सूचना देने पर टड़ियावां थाना पुलिस ने लुटेरों को दबोचने के लिए वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान थानाध्यक्ष राजदेव मिश्रा ने गोपामऊ मार्ग पर टंडौर गांव तिराहा के पास एक युवक को ई-रिक्शा के साथ दबोच लिया। जबकि दूसरा मौके से भाग गया। बकौल सीओ आरोपी का नाम शिवकुमार है। वह महोलिया शिवपार कोतवाली देहात का रहने वाला है। उसने साथी का नाम संतोष बताया है। सीओ के मुताबिक थाना पुलिस ने लूटे ई-रिक्शा को दो घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।