{"_id":"622cd157cac1091cc9675d89","slug":"crime-news-hardoi-news-knp685294091","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 सपाइयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 सपाइयों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मतगणना से एक दिन पहले ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा सपाइयों ने एडीएम से उलझ गए थे। इस मामले में पुलिस ने एडीएम के चालक की तहरीर पर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि नवीन गल्ला मंडी के गेट पर हंगामा करने व एडीएम से उलझने वालों की वीडियो फुटेज की मदद से पहचान की जाएगी।
नौ मार्च को ईवीएम की सुरक्षा करने को लेकर भारी संख्या में सपाई नवीन गल्ला मंडी के गेट पर इकट्ठा हुए थे। एक-एक कर अधिकारियों के वाहनों को रोक कर चेकिंग कर रहे थे। सपाई पानी का टैंकर चेक कर रहे थे। उसी दौरान एडीएम वंदना त्रिवेदी वहां पहुंची और टैंकर चेक करने पर एतराज जताया। इस पर करीब 100 लोगों ने एडीएम की गाड़ी को घेर कर हंगामा किया था। उनके साथ सपाइयों की नोकझोंक भी हुई थी।
एडीएम के कार चालक उमेश के मुताबिक उग्र लोगों ने गाड़ी का गेट खोलने का प्रयास किया था। चालक ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया था। चालक की तहरीर पर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना का वीडियो मिला है। फुटेज देखकर एडीएम से उलझने वालों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।