{"_id":"6211206e787bb31a0763a8a9","slug":"crime-news-hardoi-news-knp681504985","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीन क्रिएट कर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीन क्रिएट कर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन । सड़क हादसे में हुई युवक की मौत का घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। टीम ने एक पुतला घटनास्थल पर लिटाया। इसके बाद बाइक खड़ी कर बोलेरो कई एंगल से पुतले से ऊपर से निकाल कर हादसे की वजह पता लगाने का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि युवक की हादसेे में जान गई थी या उसे जानबूझकर टक्कर मार गई थी।
अतरौली थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी अंकुर अवस्थी की छह दिसंबर 2021 को सड़क हादसे मेें मौत हो गई थी। परिजनों ने पहले अंकुर को अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की बात कही थी। इसके बाद नौ दिसंबर को अंकुर के ताऊ अनिल अवस्थी ने रिश्तेदार चचरी निवासी मनीष पर जानबूझकर बोलेरो से टक्कर मारकर भतीजे की जान लेने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि, आरोपी मनीष ने पुलिस को बताया कि छह दिसंबर को उसकी बोलेरो उस रास्ते की तरफ नहीं गई थी। उसे रंजिश में फंसाया जा रहा है।
इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए थाना पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया। शनिवार को साइंटिस्ट सुधीर कुमार झा , संजय सिंह, जिले के फील्ड यूनिट प्रभारी मुकेश पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल पर हादसे का सीन रीक्रिएट कर साक्ष्य जुटाए। विवेचक दरोगा हरिनाथ ने बताया कि मामले की विवेचना अभी चल रही है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।