{"_id":"5e176e758ebc3e881a476629","slug":"crime-in-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp5374039127","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर घरवाले रिश्तेदारी में गए, उधर घर साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर घरवाले रिश्तेदारी में गए, उधर घर साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां(हरदोई)। मोहल्ला भगवंत नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखी नगदी व जेवर समेत अन्य सामान चुरा लिया। रिश्तेदारी से लौटे गृहस्वामी से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने बताया कि रात में मोहल्ले के ही दो युवकों ने रात में फोन कर मोहल्ले में चोर आने व खुद उसके मकान की रखवाली करने की बात कही थी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
मोहल्ला कहराना भगवंतनगर निवासी पुनीत कुमार पुत्र रामचंद्र प्राइवेट नौकरी करता है। पुनीत मंगलवार को परिवार के साथ ग्राम हड़हा जनपद उन्नाव स्थित रिश्तेदारी में गए था। मकान में ताला पड़ा हुआ था। गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अंदर स्थित तीनों कमरे के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे नगदी व जेवर समेत अन्य सामान चुरा लिया। सुबह पुनीत परिवार के साथ लौटा तो मेन गेट व कमरों के ताले टूटे पड़े मिले। अंदर सारा सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। पुनीत ने बताया कि चोरों ने अलमारी, बक्सों व सूटकेस के ताले तोड़कर उसमें रखी 28 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी झाला, एक चेन, तीन अंगूठी, 9 जोड़ी चांदी की पायल, कमर पेटी, तीन चांदी के ग्लास, तीन चांदी की थाली, तीन चांदी की कटोरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पुनीत से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल की। पुनीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह उन्नाव स्थित रिश्तेदारी में था। रात में मोहल्ले के ही दो युवकों ने फोन कर बताया कि मोहल्ले में चोर घूम रहे हैं, ऐसे में उसके घर में चोरी होने की संभावना है।
पुनीत के मुताबिक, उसने रात में ही लौटने की बात कही तो आरोपियों ने उसे आने से रोक दिया। कहा कि वह निश्चिंत रहे, वह दोनों उसके घर की रखवाली कर रहे हैं। पुनीत ने बताया कि इसके बाद उसने मोहल्ले के ही रामजी को फोन कर उसे घर देखने को भेजा तो उसने बताया कि दोनों युवक उसके घर के बाहर आग ताप रहे हैं, इस पर वह निश्चित हो गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपी युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।