फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,wild animal,hardoi news

जंगली जानवर ने किया बकरी का शिकार, तेंदुए से वन विभाग का इनकार

Fri, 20 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,wild animal,hardoi news
पदचिंह की जांच करते वन विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सांडी के बाद अब कासिमपुर के ग्राम बखियाखेड़ा में गुरुवार रात जंगली जानवर ने एक घर के बाहर बंधी बकरी का शिकार कर लिया। खेतों में लगभग 40 मीटर दूर तक जंगली जानवर के पदचिह्न मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद तेंदुआ होने की बात को खारिज करते हुए किसी कुत्ता प्रजाति के जानवर होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बखियाखेड़ा निवासी श्रवण कुमार के मकान के बाहर बंधी बकरी को जंगली जानवर ने शिकार बना लिया। इसका पता चलने पर ग्रामीणों में दहशत हो गई। शुक्रवार तड़के ग्रामीणों ने मक्के के दो खेतों में जंगली जानवर के पदचिह्न देखे। इसके बाद गांव में चर्चा फैल गई और जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। संडीला के वन क्षेत्राधिकारी एनपी सिंह, वन दारोगा बृजेश सिंह आदि मौके पर पहुंचे और खेतों में बने पदचिह्न का निरीक्षण किया। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जो पदचिह्न मिले हैं उसमें पंजे के साथ नाखून भी हैं। ऐसे में यह तेंदुआ नहीं हो सकता। कुत्ते की प्रजाति का जानवर जैसे लकड़बग्घा, भेड़िया आदि हो सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। ग्राम प्रधान सीताराम ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने रात में खेतों में जंगली जानवर को देखा था, लेकिन कौन सा जानवर था यह कोई भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed