फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,theft,hardoi news

गदनपुर गांव में तीन घरों से जेवर व नकदी चोरी

Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,theft,hardoi news
हरदोई। चोरों ने बुधवार की रात ग्राम गदनपुर में तीन घरों से नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। गुरुवार सुबह पीड़ितों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी हमीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की देर रात चोरों ने मेन गेट की कुंडी खोल दी और अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन जोड़ी गले के हार, तीन जोड़ी झूमर, तीन जोड़ी झुमकी, पांच अंगूठी, तीन जोड़ी टीका, तीन जोड़ी नथुनी समेत लगभग पांच लाख का जेवर व 30 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह आंख खुलने पर जब परिजन कमरे में गए तो सारा सामान बिखरा मिला। वहीं गांव निवासी रमेश राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की टॉप्स, सोने की झुमकी, दो जोड़ी पायल व 20 हजार रुपये की नगदी समेत बर्तन व अन्य जेवरात चुरा लिए। चोरों ने गांव निवासी श्यामू के यहां से तीन हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed