{"_id":"60f5b3e88ebc3e6d261e27ac","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp6410719135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर रह रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के घर रह रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरियावां के ग्राम अकबरपुर निवासी बेटी के यहां रह रहे वृद्ध ने सोमवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
कोतवाली देहात के ग्राम खजुराना निवासी गजराज (70) लंबे समय से थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी बेटी के यहां रह रहे थे। सोमवार सुबह उसका शव अकबरपुर में गांव के बाहर देव स्थान के पास एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे सर्वेश ने बताया कि पिता गजराज लगभग तीन साल से यहां अकबरपुर गांव निवासी बेटी सुनीता के यहां रहते थे। वे जीवन यापन के लिए कभी कभी सब्जी बेच लेते थे। उन्होंने फांसी क्यों लगाई, परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि वृद्ध द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।