फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,sucide,hardoi news

शादी से इनकार किए जाने से आहत युवती ने खुद को जिंदा जलाया

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,sucide,hardoi news
हरदोई। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला नसरतनगर में युवक के शादी से इनकार करने से आहत युवती ने शनिवार को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला नसरतनगर निवासी उजमा (20) का निकाह संडीला के मोहल्ला लाहीनगर निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। एक माह बाद निकाह होना था। शनिवार की शाम उजमा ने घर के अंदर बने कमरे में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मृतका की मां उजमा ने बताया कि घटना के दिन उजमा के पास उस युवक का फोन आया था, जिससे निकाह होना था। युवक ने उजमा से फोन पर ही शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी से आहत होकर उजमा ने खुदकुशी की है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed