फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,sucide,hardoi news

बंद मकान में फांसी पर लटकता मिला मकान मालिक का शव

Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,sucide,hardoi news
मल्लावां (हरदोई)। परिवार के साथ उन्नाव में रह रहे एक व्यक्ति का शव कस्बा स्थित उसके पुश्तैनी मकान में फांसी पर लटकता मिला। मकान से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी शब्बीर (45) पिछले पांच साल से उन्नाव के ग्राम पेसारी थाना आसीवन जनपद उन्नाव स्थित अपनी ससुराल में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था। यहां उसके मकान में ताला बंद रहता था। रविवार को घर का दरवाजा अंदर से बंद होने व मकान के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में छत के कुंडे में गमछे के सहारे शब्बीर का शव फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शब्बीर विवाहित था, उसके तीन बेटे व एक बेटी है। वह साइकिल की दुकान पर काम करता था। बेटे साहिल ने बताया कि पिता शब्बीर बुधवार को घर देखने के लिए मल्लावां जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन इसके बाद नहीं लौटे। वह अक्सर यहां आने के बाद कई दिन रुककर लौट जाते थे, इस लिए उनके लौटने पर किसी को कोई आशंका नहीं हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed