{"_id":"60da01068ebc3ec25207c92e","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp6370311190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी करने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली के मोहल्ला विकास नगर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर रहे युवक को चौकी इंचार्ज ने बचा लिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उसका इलाज किया जा रहा है।
देहात कोतवाली के मोहल्ला विकास नगर निवासी संजय का रविवार की देर शाम पत्नी सोनी से विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक नशे की हालत में घर आए संजय ने विवाद के बाद खुुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। काफी प्रयास करने के बाद भी जब संजय ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी सोनी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज मुईन खां व एसआई सुरेंद्र मिश्र मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज व एसआई ने किसी तरह लोहे का दरवाजा तोड़ दिया और गले मेें फंदा डाल चुके संजय को फंदा काट कर नीचे उतारा। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज व एसआई के विशेष प्रयास के चलते युवक को बचा लिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।