फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,shopkeeper,hardoi news,copyright act

कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन में दो दुकानदारों पर रिपोर्ट

Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,shopkeeper,hardoi news,copyright act
हरदोई। प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि ने कस्बे के दो दुकानदारों पर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने व कंपनी के कॉपीराइट वाले गाने व वीडियो आदि सामग्री का व्यवसायिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मास्टर कॉपीराइट संस्था के प्रतिनिधि हाथरस के सासनी थाने के ग्राम बांधनू निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी संस्था का कॉपीराइट एक्ट की धारा 30 के तहत राष्ट्रीय व कई क्षेत्रीय म्यूजिक कंपनियों से करार है। ऐसे में कोई व्यापारी बिना एनओसी लिए संस्था व उसकी सहयोगी संस्थाओं के म्यूजिक, गाने, वीडियो व फिल्म आदि की डाउनलोडिंग नहीं कर सकता है। बताया कि कस्बे के सदर बाजार रोड पर मोबाइल शॉप चलाने वाले जगपाल कुशवाहा व एक अन्य दुकान के संचालक सोनू द्वारा धोखाधड़ी करके गाने व अन्य सामग्री डाउनलोड की गई। उसका व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है। एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed