फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

हरदोईः पथराव और फायरिंग में पांच गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-36- पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
पाली। थाना पुलिस ने तिरंगा यात्रा को लेकर समुदाय विशेष की तरफ से माहौल को बिगाड़ने के लिए किए गए पथराव, फायरिंग और घर में घुसकर छेड़छाड़ के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नगर में पुलिस बल तैनात है। एसपी ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि बुधवार की शाम समुदाय विशेष द्वारा माहौल बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह रूपापुर भदौरिया ढाबा के पास से इमामचौक कस्बा पाली निवासी मुन्ना उर्फ सहनवाज, मारूफ, शमशाद, सैनियाज और बिरहाना पाली निवासी रिसालत को गिरफ्तार किया। तलाशी में मुन्ना उर्फ सहनवाज के पास से 315 बोर व 32 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है। निर्माणाधीन चौकी के पास एसपी राजेश द्विवेदी, एडिशनल पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय, थानाध्यक्ष पाली सुनील दत्त कौल ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

बुधवार को तिरंगा यात्रा की अगुवाई कस्बा निवासी एक युवक ने की थी। इसके विरोध में देर शाम समुदाय विशेष के करीब 100 लोगो ने असलहों, लाठी से लैस होकर उसके घर में घुस गए थे। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव की रणनीति तैयार की थी। तीन जगहों पर लोगों ने छतों के ऊपर ईंट पत्थर जमा कर लिए थे। इन्हीं तीन जगहों से पथराव किया गया था। निर्माणाधीन चौकी के पास पत्थरबाजी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed