फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

एकाएक करोड़पति बने लोग रडार पर

Wed, 02 Mar 2022 06:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
crime
हरदोई । पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर छापों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। इनकम टैक्स के जानकारों का कहना है कि एकाएक करोड़पति बने लोग रडार पर है। कुछ लोग जिले में चल रही कार्रवाई को कन्नौज में हुई कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि आने वाले समय में काली कमाई करने वालों पर और शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर जानकार लोग कहते हैं कि ऐसा पहली बार जिले में हुआ जब इनकम टैक्स ने इतनी बड़ी रेड की है। इससे साफ संकेत है कि आने वाला समय उन लोगों पर काफी भारी पड़ सकता है जो बिना किसी डर के काला धन बढ़ा रहे हैं । पिछले दो दशकों में एकाएक मामूली हैसियत से करोड़पति बने लोग रडार पर हैं। जिले में गांव से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक नवधनाड्यों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों के अलावा आलीशान बंगलों के मालिक बन चुके धनाड्यों के कारोबार की पड़ताल की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग इन लोगों की आय के बारे में सर्वे का दायरा बढ़ा रहा है। फिलहाल शहर में हुई इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed