{"_id":"621f54430a6d93109c425656","slug":"crime-hardoi-news-knp6833210150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब पीने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब पीने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गांव में बनी मिलावटी शराब पीने से किसान की मौत हो गई। मृतक के पिता ने शराब जहरीली होने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी सचिन सिंह (26) खेती करता था। पिता महेश सिंह के मुताबिक मंगलवार की शाम सचिन गांव निवासी कुछ लोगों के घर गया था। वहां पर सभी ने गांव में बनी मिलावटी शराब पी। इसके कुछ देर बाद वही लोग सचिन को बेहोशी की हालत में छोड़ गए थे। वह दरवाजे पर बेेहोश मिला था। उसकी हालत गंभीर देख इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में अनंगपुर के पास उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के पिता ने शराब पीने के बाद मौत होने की आशंका व्यक्त की है। उसने शराब जहरीली होने की आशंका जताई है। मृतक अविवाहित था। उसकी मां की कुछ दिन पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। एसओ अनिल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।