{"_id":"615359978ebc3e05894c213b","slug":"crime-hardoi-news-knp655062240","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी चुंगी निवासी आशारानी की तहरीर पर कासिमपुर थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिहानी चुंगी निवासी आशारानी ने तहरीर में कहा है कि वर्ष 2019 में उसकी शादी कासिमपुर के पिटयारी गांव निवासी सुशील के साथ हुई है। शादी के बाद से पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
छह मई को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सुशील, जेठ दीपक, जेठानी अगमा, देवर रामजी, ननद सोनी समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।