{"_id":"60e48ac88ebc3ebc7b56b17e","slug":"crime-hardoi-news-knp63865748","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल गेट से दिन दहाड़े ई-रिक्शा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल गेट से दिन दहाड़े ई-रिक्शा चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस की सुस्ती से चोरी वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल के गेट के सामने से अराजकतत्वों ने ई-रिक्शा चोरी कर लिया। चालक को फोनकर अस्पताल से वैक्सीन ले जाने के लिए बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
शहर कोतवाली के ग्राम चांदबेहटा निवासी विकास ई-रिक्शा चालक है। वह खुद का ई रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल रोड पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर उसे जिला अस्पताल से कोविड वैक्सीन के डिब्बे लेकर चलने की बात कही। जब वह अस्पताल गेट पर पहुंचा तो फोन करने वाला व्यक्ति गेट पर खड़ा मिला। उसने चालक से अस्पताल के अंदर से वैक्सीन के डिब्बे उठवाकर बाहर लाने की बात कही।
चालक रिक्शा खड़ा कर अस्पताल के अंदर चला गया। अंदर जाने पर वह व्यक्ति कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक खोजने के बाद चालक वापस गेट पर आया तो उसे ई-रिक्शा गायब था। इसके बाद चालक ने उस अज्ञात व्यक्ति के नंबर पर कॉल की तो फोन भी स्वीच ऑफ मिला। पीड़ित ने आसपास मौजूद लोगों से ई-रिक्शा के बारे में जानकारी ली, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पीड़ित ने यूपी 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित ने कोतवाली में भी शिकायत की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। ई-रिक्शा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।