{"_id":"60de016f8ebc3ec3b05500bc","slug":"crime-hardoi-news-knp63769427","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पूर्व प्रधानों समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पूर्व प्रधानों समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतियापुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दो पूर्व प्रधानों समेत चार लोगों के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम दौलतियापुर निवासी अजय कुमार (22) का शव खेत से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला था। उसका शव घुटनों के बल पर फांसी पर लटका था और गले में साड़ी से बना फंदा भी था। मृतक के बड़े भाई घनश्याम ने चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
इस मामले में अजय के दूसरे भाई नंद किशोर की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान यानीस और मंगलीपुर के पूर्व प्रधान राम सेवक व रमाकांत और मलिखान के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नंद किशोर के मुताबिक पंचायत चुनाव के फौरन बाद भी आरोपियों ने शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर में अजय कुमार के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।