फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट

Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
संडीला (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। तलाशी के दौरान जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ततरोई निवासी अखिलेश (32) खेती करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणदेव पुरवा निवासी मंजू देवी के साथ हुई थी। अखिलेश के छोटे भाई प्रभाष के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था और मंजू मायके में रहने लगी थी।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पक्षों में समझौता होना था, लेकिन रविवार सुबह अखिलेश का शव ग्राम भाऊखेड़ा कमलापुर में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। प्रभाष का कहना है कि अखिलेश यहां कब और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शव की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी मंजू और साढ़ू रमेश को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। यह दोनों पूर्व में भी अखिलेश को जान से मारने की धमकी दे चुके थे।

कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई प्रभाष की तहरीर पर पत्नी मंजू देवी, ससुर रामस्वरूप, साली मीरा और शांती व साढ़ू रमेश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed