{"_id":"60d613958ebc3e0d8e0d311c","slug":"crime-hardoi-news-knp6364423174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी की शादी में गए दंपती सहित तीन से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी की शादी में गए दंपती सहित तीन से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर नगला में भांजी की शादी में आए दंपती सहित तीन लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को सीएचसी सवायजपुर में भर्ती कराया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यूरा निवासी रामहरि (25) ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी भांजी किरन के विवाह में शामिल होने के लिए ग्राम भूपतिपुर नगला गया था। उसके साथ उसकी पत्नी पिंकी देवी और भाई गौरव भी था। रामहरि और गौरव के मुताबिक गांव निवासी एक रिश्तेदार ने कई लोगों के साथ आकर शुक्रवार की सुबह लाठी-डंडों से उन लोगों की पिटाई कर दी।
आरोपियों ने तमंचा तानकर पिंकी से सोने के झाले, हार, कमर बिछुआ और 20 हजार रुपये लूट लिए। पिटाई से घायल रामहरि को सीएचसी सवायजपुर में भर्ती कराया। इस बारे में हरपालपुर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।