{"_id":"60d3736e8ebc3e33583adb5f","slug":"crime-hardoi-news-knp636024618","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने बच्चों को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने बच्चों को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। तीन माह पहले सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से पति को छोड़कर तीन बच्चों के साथ प्रेमी के घर गई महिला के तीनों बच्चे मंगलवार को वापस गांव पहुंच गए। मां के प्रेमी द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने का पता चलने पर पिता ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीती 16 मार्च को तीन बच्चों के साथ पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ चली गई थी। साथ में 25 हजार रुपये और जेवर भी ले गई थी।
मंगलवार को पत्नी के प्रेमी ने तीन बच्चों को मारपीटकर भगा दिया, तो तीनों बच्चे किसी तरह उसके पास पहुंचे। अब बच्चों के पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि घटना संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है।