फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला समेत चार घायल

Fri, 17 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीखेड़ा में बुधवार को मकान की बाउंड्रीबाल बनवाते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। जिसमेें एक पक्ष से तीन भाइयों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीखेड़ा निवासी सुंदरलाल ने बताया कि पड़ोसी भैयालाल से एक वर्ष से भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह वह मकान की बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। इसी दौरान विपक्षियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से लैस होकर आए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सुंदरलाल के पक्ष से उसकी पत्नी गजरानी (65), भाई रामपाल (50), रामप्रसाद, (48) व रमेश के सिर व हाथों में गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुंदरलाल का आरोप है कि विपक्षियों ने उसके घर में तोड़फोड़ की है। एसओ उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed