{"_id":"5e14ca088ebc3e879b77fd9b","slug":"crime-hardoi-news-knp5369880161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज (हरदोई)। आठ दिन पहले लापता हुए युवक का शव मंगलवार शाम माधौगंज थाना क्षेत्र में शारदा नहर में उतराता मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
माधौगंज कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर निवासी प्रमोद कश्यप (20) पुत्र राजाराम कश्यप 30 दिसंबर को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी प्रमोद का कोई पता नहीं चला तो राजाराम कश्यप ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर पुलिस के डिजिटल वालंटियर्स व्हाट्स एप ग्रु्प पर फोटो सहित एक व्यक्ति ने शारदा नहर में शव उतराने की सूचना दी। इससे जुड़े सभासद संजीव गुप्ता ने फोटो देखकर शव पहचान लिया और प्रमोद कश्यप के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में शव को बाहर निकलवाया गया। शव के दोनो पैर मफलर से बंधे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। मृतक के पिता राजाराम कश्यप ने मोहल्ला निवासी पिंटू और किदवईनगर निवासी दिनेश पर हत्या कर शव को नहर में बालू से दबाने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया गया है।