{"_id":"5e14c89a8ebc3e87fc6b963a","slug":"crime-hardoi-news-knp536987089","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश देखे जाने के शोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश देखे जाने के शोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। नगर के दो मोहल्लों में सोमवार रात बदमाश देखे जाने का शोर होने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
सोमवार रात कस्बे के मोहल्ला महमंद में किसी ने बदमाश होने का शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आस पास के लोग असलहे लेकर छतों पर व घर के बाहर आ गए और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की, लेकिन किसी ने बदमाश देखने का दावा नहीं किया। इसके कुछ ही देर बाद बदमाश देखे जाने का हल्ला होने पर लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने मोहल्ले के आस पास घेराबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात से लेकर सुबह तक पुलिस मोहल्लों व गलियों की खाक छानती रही, लेकिन दौड़ बेनतीजा रही। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि देर रात पुलिस ने कई जगह जाकर पूछताछ की, लेकिन किसी ने बदमाशों को सीधे तौर पर देखने का दावा नहीं किया है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों को तलाश कर रही है।