{"_id":"5e14c7d88ebc3e87f11805d3","slug":"crime-hardoi-news-knp5369857125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवार युवक दबोचे,100 लीटर केरोसिन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवार युवक दबोचे,100 लीटर केरोसिन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोटेदारों से केरोसिन खरीदकर कालाबाजारी करने वाले बाइक सवार दो युवकों को पाली पुलिस ने सोमवार रात पकड़ लिया। उनके पास से दो केन में 100 लीटर केरोसिन बरामद किया है। पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा ने केरोसिन जप्त कर जांच शुरू की है।
पाली थाने के उपनिरीक्षक मुकुल दुबे ने बताया कि सोमवार को भरखनी के पास से दो बाइक सवार युवकों को हिरासत में लिया। दोनों के पास से 50-50 लीटर केरोसिन मिला। पूछताछ में दोनों ने अपना पता पचदेवरा थाने का ग्राम हथौड़ा बताया है। युवकों ने बताया कि वह कोटेदारों से केरोसिन खरीदकर फसलों की सिंचाई में प्रयोग करते हैं। क्षेत्र के एक कोटेदार से ब्लैक मेें केरोसिन खरीदकर घर ले जा रहे थे। पुलिस दोनों युवकों को थाने लाई। पुलिस के मुताबिक युवक कोटेदारों से केरोसिन खरीदकर किसानों को महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस ने मंगलवार को केरोसिन बरामदगी की सूचना सवायजपुर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा को दी। पूर्ति निरीक्षक ने केरोसिन जप्त कर कस्बे के कोटेदारों के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि जानकारी डीएसओ को दी है।