फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,murder,hardoi news

रुपये न देने पर भाई और भांजे की सिलिंडर से कूचकर हत्या

Fri, 06 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,murder,hardoi news
घटनास्थल पर पड़ा खून। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विभूति नगर में सिरफिरे युवक ने मकान बनवाने के लिए रुपये न देने पर शुक्रवार तड़के भाई और भांजे की सोते समय गैस सिलिंडर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिलग्राम के ग्राम बरगावां निवासी अवधेश (30) साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता था। दुकान के मालिक शंभू यादव के मकान में ही ऊपरी मंजिल पर रहता था। अवधेश के साथ शहर चुन्नीपुरवा गांव निवासी बहन की जेठानी का पुत्र (भांजा) आशू (14) भी रहता था। दो दिन पहले अवधेश का छोटा भाई अनमोल (18) भी आ गया था। गुरुवार की रात खाना खाकर तीनों सो गए थे। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अनमोल ने वहीं रखे गैस सिलिंडर से अवधेश और आशू की सिर कूंचकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे मकान मालिक और उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अजय कुमार और सीओ सिटी विकास जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मां बृजरानी ने बताया कि घर बनवाने के लिए अनमोल, अवधेश से रुपये मांग रहा था। अवधेश ने इनकार कर दिया था। इसके कारण अनमोल ने वारदात की।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि आशू की मां राजकुमारी की तहरीर पर अनमोल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed