{"_id":"60fda4b78ebc3e586054a876","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp64237702","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक बनने पर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में बाधक बनने पर किसान की हत्या
विज्ञापन
रामनाथ की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में अवैध संबंध में बाधक बन रहे किसान की बांका मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। किसान की मां की तहरीर पर उसकी पत्नी समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की।
ग्राम फत्तेपुर निवासी रामनाथ (40) रविवार की सुबह गांव के बाहर की ओर शौच के लिए गया था। शौच के दौरान ही कुछ लोगों ने बांके से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसका शव देखा, तो उसकी मां जदुरानी को जानकारी दी। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ संडीला महावीर सिंह भी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जदुरानी ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले रामनाथ की पत्नी रामदेवी गांव के ही रोशन के साथ चली गई थी। इसको लेकर भी रंजिश चल रही थी। अवैध संबंध में बाधक बनने के कारण रोशन ने भाई मोहित, मां उमा और रामदेवी के साथ मिलकर रामनाथ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीओ संडीला महावीर सिंह ने बताया कि जदुरानी की तहरीर पर रोशन, मोहित, उमा और रामदेवी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामदेवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कहीं घर वापसी की तैयारी तो नहीं बनी रामनाथ की हत्या की वजह
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रोशन अपने भाई मोहित और रामनाथ की पत्नी रामदेवी के साथ अंबाला में रहता था। पांच दिन पहले रामदेवी ने अपने पति रामनाथ को फोन किया था। जदुरानी के मुताबिक तब रामदेवी ने रामनाथ से कहा था कि रोशन और मोहित ने उसे पीटा है। इसलिए वह वापस आ रही है और फिर साथ में ही रहेगी। यही नहीं तीन बच्चों को भी साथ में लेकर किसी दूसरे शहर में रहने की बात भी कही थी। इसके बाद रामनाथ अपनी पत्नी रामदेवी के साथ हुई घटना का उलाहना देने के लिए रोशन के घर गया था। रोशन की मां उमा ने इसकी जानकारी भी रोशन को दी थी। तीन दिन पहले रोशन, मोहित और रामदेवी वापस गांव आ गए थे। कहीं न कहीं रोशन को लग रहा था कि रामदेवी अपने पति रामनाथ के साथ जा सकती है।
अंबाला जाने के लिए कराया था रिजर्वेशन
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक रामदेवी अपने पति रामनाथ और दो बच्चों का रिजर्वेशन कराने के बाद गांव आई थी। चार लोगों का रिजर्वेशन बालामऊ जंक्शन पर रुककर जाने वाली एक ट्रेन से अंबाला तक के लिए कराया गया था। यह ट्रेन रविवार आधी रात के 12 बजे बालामऊ जंक्शन पहुंचती है।