{"_id":"60e746698ebc3e8c0a5971c6","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp6390698174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में हुई थी नरपाल की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई में हुई थी नरपाल की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारनगला में युवक की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवक की हत्या आशनाई में ही की गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम द्वारनगला निवासी नरपाल (21) का शव बुधवार को गांव में ही स्थित एक तालाब में पड़ा मिला था। शव की आंखें फोड़ दी गईं थीं और चेहरा ईंट से कुचल दिया गया था। नरपाल के पिता कल्लू की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी महेश और मनोज व इनके दो भांजों मोनू और सोनू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी महेश की पुत्री का प्रेम प्रसंग उसके भांजे (बुआ के पुत्र) सोनू से था। इसी दौरान नरपाल का भी महेश के घर आना जाना हो गया। नरपाल भी महेश की पुत्री पर बुरी नजर रखने लगा। इसका विरोध महेश, उसके भाई मनोज और भांजे सोनू ने किया। न मानने पर तीनों ने साजिश रचकर नरपाल को छह जुलाई की रात तालाब के पास शराब पीने के लिए बुलाया था। यहां शराब पिलाने के बाद बांस से कई वार कर नरपाल को बेहोश कर दिया। इसके बाद तालाब के किनारे ले जाकर ईंट से कई वार सिर पर करके उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महेश, उसके भाई मनोज और भांजे सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पहले भी जेल जा चुका है सोनू
महेश और मनोज का भांजा सोनू मूलरूप से पचदेवरा थाना क्षेत्र के रसूलापुर का निवासी है। वर्ष 2015 में उसने गांव में एक नौ वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म किया था। कुकर्म के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सजा काटने के बाद सोनू वर्ष 2019 में जेल से छूटा था।