फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news,up news

Hardoi News: उपनिरीक्षक को आईजी ने किया बर्खास्त

Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news,up news
हरदोई। शराब के नशे में आए दिन राहगीरों से अभद्रता करने व हंगामा काटने के बाद निलंबित किए गए उपनिरीक्षक को आईजी ने बर्खास्त कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह शराब पीने का लती है।
विज्ञापन

विगत वर्ष शराब के नशे में एक ई-रिक्शा चालक को पीटकर हंगामा काटते मिला था। एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस लाइन में ही तैनात था। 21 जुलाई की रात वह बिना सक्षम प्राधिकारी के आदेश के एसपी के आवास पर लगी गारद को जांच की। निरीक्षण पुस्तिका में अपने उच्चाधिकारियों के विषय में अभद्र, भ्रामक टिप्पणी अंकित करते हुए अपने हस्ताक्षर के स्थान पर डीजीपी देवेंद्र सिंह का नाम अनाधिकृत रूप से लिख गया था।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम आवास के सामने शराब के नशे मेें अभद्रता करते मिला था। लगातार पुलिस की छवि धूमिल करने की शिकायत आई थी। उपनिरीक्षक की कार्यशैली में सुधार न होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed